जबलपुरमध्य प्रदेश

खूंखार भालू ने किया युवक का शिकार, बाल बाल बची जान, पढ़े पूरी खबर….

मंडला। विकासखंड मवई के ग्राम सठिया के समीपी जंगल में एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले से युवक घायल हो गया। घटना सुबह करीब 8.30 बजे की है, जब युवक अपने घर के समीपी जंगल गया हुआ था। जानकारी अनुसार ग्राम सठिया निवासी छतर सिंह पंद्रे 35 वर्ष शुक्रवार की सुबह करीब 8.30 अपने ग्राम के समीपी जंगल गया हुआ था। इसी दौरान एक भालू ने युवक छतर सिंह पर हमला कर दिया। जिससे छतर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

भालू के हमले से युवक के पैर, जांग और छाती में गंभीर चोटे आई है। युवक को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है। बताया गया कि इस घटना की जानकारी मवई वन परिक्षेत्र अधिकारी को दी गई। जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारी युवक को देखने अस्पताल पहुंचे। जहां घायल युवक का उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu