इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

देर रात 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले, सीधी-उमरिया समेत 6 जिलों को मिले नए कलेक्टर

जबलपुर यश भारत।मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात फिर 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। झाबुआ कलेक्टर तन्वी हुड्डा को मप्र वित्त निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। बुद्धेश कुमार वैद्य को विदिशा कलेक्टर बनाया गया है।12 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जिसमें सीधी, उमरिया, झाबुआ, दमोह, विदिशा और रतलाम में नए कलेक्टर की पदस्थापना की गई है।रतलाम कलेक्टर भास्कर लक्षकार को राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है वहीं रतलाम में कलेक्टर राजेश बाथम को बनाया गया है। विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को राज्यपाल के अपर सचिव के पद पर की नियुक्ति दी गई है। वहीं बुद्धेश कुमार वैद्य को विदिशा कलेक्टर बनाया गया है। धरणेंद्र कुमार जैन को उमरिया कलेक्टर बनाया गया है। स्वरोचित सोमवंसी को सीधी कलेक्टर बनाया गया है।इसके अलावा नीमच कलेक्टर नेहा मीना को झाबुआ कलेक्टर बनाया गया है। जबकी झाबुआ कलेक्टर तन्वी हुड्डा को मप्र वित्त निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। सुधीर कुमार कोचर को दमोह कलेक्टर बनाया गया है।राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों के शनिवार को तबादले कर दिए। इसमें आलीराजपुर में पदस्थ प्रभारी डिप्टी कलेक्टर योगेंद्र मौर्य और हरदा में पदस्थ आशीष खरे को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाया है।

IMG 20240309 WA0102

IMG 20240309 WA0100

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu