
भोपाल के गुनगा इलाके में 17 साल के किशोर ने 7वीं में पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा के साथ रेप किया। बाल अपचारी उसे तीन साल से परेशान कर रहा था। छात्रा ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाला लड़का रास्ते में उसका अक्सर हाथ पकड़ लेता था। समाज में बदनामी के डर से किशोरी चुप रही। इससे उसका दुस्साहस बढ़ता गया। 2 अप्रैल को आरोपी ने उसे घर में अकेला पाकर गलत काम किया। पुलिस ने बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूछताछ में उसने बताया कि वह छात्रा से एकतरफा प्यार करता था।
गुनगा इलाके की रहने वाली 14 साल की किशोरी निजी स्कूल में 7वीं की पढ़ाई कर रही है। उसके मोहल्ले में 17 साल का लड़का रहता है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन साल से लड़का उसका स्कूल आते-जाते वक्त पीछा कर छेड़छाड़ करता था। घर के पास जब वह पानी भरने जाती थी तो हाथ पकड़ कर हरकत करता था। 2 अप्रैल को छात्रा घर में अकेली थी। इसी बीच लड़का उसके घर में घुस गया। डरा धमकाकर उसके साथ रेप किया।