
महिलाओं को लघु उद्योग से जोड़ने के लिए प्रेरकों को एक होटल में ट्रेनिंग दी जा रही थी। 15 महिलाएं 4 दिन होटल में ही ठहरकर वर्कशॉप अटेंड कर रही थीं। इनमें दो मौसेरी बहनें भी थीं। सोमवार शाम दोनों बहनें करिश्मा व सुमनलता एक सहेली हिरन देवी के साथ टहलने के लिए होटल से निकली। सहेली की गोद में 6 महीने का बच्चा था। सुमनलता के साथ उसका 5 साल का बेटा था। तीनों सहेलियां बातें करते हुए सड़क किनारे चल रही थी। उन्हें नहीं पता था कि मौत लहराते हुए उनके पीछे ही चल रही है।
सारस चौराहे पर मासूम को रौंद कर निकला ट्रॉला
मामला भरतपुर के अटलबंद थाना इलाके का है। सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में मौसेरी बहनों करिश्मा (25) व सुमनलता (29) की मौत हो गई। हादसे में 6 महीने के दुधमुंहे बच्चे की भी मौत हो गई। हादसे में मासूम बच्चे की मां हिरन देवी व सुमनलता का बेटा रजत (5) घायल हो गए। हिरन देवी का 6 महीने के बच्चे को करिश्मा गोद में लेकर चल रही थी।