मध्य प्रदेशराज्य
6 बाइक रौंदकर ट्रक बिजली पोल-पिकअप से टकराया : खाद से भरे वाहन के ब्रेक हुए फेल, रिवर्स करते समय हुआ अनियंत्रित

मंडला lजिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के बालाघाट मार्ग पर कनोजिया टोला के खाद्य केंद्र के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। खाद की बोरियों से भरा एक ट्रक रिवर्स करते समय अनियंत्रित हो गया। ट्रक की ब्रेक फेल होने के कारण यह घटना हुई। अनियंत्रित ट्रक ने 6 बाइकों को कुचल दिया। इसके बाद वह बिजली के खंभे और एक पिकअप वाहन से टकराकर रुका।
सौभाग्य से इस घटना में जनहानि नहीं हुई। घटना के समय खाद्य केंद्र पर सैकड़ों किसान खाद लेने के लिए मौजूद थे। ट्रक किसानों तक खाद पहुंचाने आया था। हादसे के बाद किसानों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर नैनपुर थाने में पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।







