जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अयोध्या से प्रयागराज महाकुंभ स्नान को जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घर में घुसी

 

 

 

प्रयागराज-अयोध्या हाइवे पर प्रतापगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बुधवार सुबह हुए इस भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हाईवे पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होकर कार एक घर में जा घुसी। पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और इस हादसे में घायल तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चारों मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।

जानतकारी दी जा रही है कि हादसे में हताहत सभी श्रद्धालु बिहार, झारखंड और कोलकता से आए थे और सभी अयोध्या रामलला के दर्शन करके प्रयागराज के लिए निकले थे। श्रद्धालु प्रयागराज में महाकुंभ के आखिरी स्नान पर्व पर स्नान करने जा रहे थे। प्रतापगढ़ में सुबह देहात कोतवाली इलाके के राजगढ़ गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और एक घर में जा घुसी। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। साथ ही मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों की दी जानकारी के अनुसार हादसा ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ है। शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। परिजनों के आने पर पहचान करवाई जाएगी। बताया जा रहा है कि घायलों में से 3 की हालत गंभीर है। घर में सो रहे दंपति भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक महिंद्रा टीयूवी-300 में कुल 7 लोग सवार थे। जानकारी मिलते ही मौके पर कोतवाली देहात, भुपियामऊ चौकी, कटरा चौकी, पृथ्वीगंज चौकी, पीआरबी 112 समेत भारी पुलिस बल पहुंचे। हादसे की जांच की जा रही है और घायलों को गांव वालों की मदद से कार से निकाला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App