देशराज्य

सऊदी अरब में 24 तो UAE में 35 लाख भारतीय, यूपी से महाराष्ट्र तक अरब देशों में फंसे लोग

 इजरायल से ईरान की जंग का असर

सऊदी अरब में 24 तो UAE में 35 लाख भारतीय, यूपी से महाराष्ट्र तक अरब देशों में फंसे लोग

 इजरायल से ईरान की जंग का असर

 पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारत के घर-घर तक महसूस किया जा रहा है। दुबई, अबू धाबी, बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर और सऊदी अरब समेत कई खाड़ी देशों में हजारों भारतीय एयरस्पेस बंद होने के कारण फंसे हुए हैं। इनमें बड़ी संख्या कामगारों छात्रों और पर्यटकों की है। इधर भारत में बैठे उनके परिजन दिन- रात हालात जानने की कोशिश कर रहे हैं और सुरक्षित वतन वापसी की दुआ कर रहे हैं।
किस अरब देश में कितने भारतीय?

देश का नाम भारतीयों की संख्या
संयुक्त अरब अमीरात 35,68,848
सऊदी अरब 24,63,509
कुवैत 9,95,528
बहरीन 3,27,807
इजरायल 105000
ओमान 6,86,635
कतर 8,36,784
इराक 17104
जॉर्डन 17,050
ईरान 10,765
सीरिया 97

अमेरिका और इजरायल के ईरान के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के बाद क्षेत्र में हालात तेजी से बदले हैं। कई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद हैं और उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसका सीधा असर उत्तर प्रदेश के बरेली, मेरठ, संभल, अमरोहा, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद जैसे जिलों पर पड़ा है, जहां से बड़ी संख्या में लोग खाड़ी देशों में रोजगार के लिए गए हैं। बरेली के कई परिवारों के सदस्य ओमान, कुवैत, सऊदी अरब, दुबई, बहरीन और अबू धाबी में काम करते हैं। कुछ लोग टूरिस्ट वीजा पर गए थे, तो कुछ शिक्षा के लिए ईरान में है। हवाई सेवाएं ठप होने से ये लोग वहीं रुक गए है। घरों में बेचैनी का माहौल है।
मिसाइल हमलों से बढ़ी चिंता

ओमान के मस्कट में काम कर रहे मुस्तकीम रजा खान ने परिजनों को बताया कि मिसाइल हमलों की खबरों से चिंता बढ़ी है। कुवैत में मौजूद अतहर ने कहा कि सैन्य गतिविधियां बढ़ी हैं। सऊदी अरब और दुबई में रह रहे अन्य लोगों ने भी फ्लाइट रद्द होने की जानकारी दी है। हालांकि, सभी ने खुद को फिलहाल सुरक्षित बताया है, पर परिजन लगातार सरकार से अपील कर रहे हैं कि जल्द वापसी सुनिश्चित की जाए।

फ्लाइट कैंसल बहरीन में फंसे

यूपी के अफजाल चौहान का परिवार इस समय बहरीन में है। बेटे फैज की रविवार को बहरीन से दिल्ली की फ्लाइट थी, लेकिन युद्ध के हालातों के चलते उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई। अफजाल चौहान के दूसरे बेटे फैसल, उनकी पत्नी रुकैया और फैसल के दोनों बेटों आजम और यूसुफ की फ्लाइट फिलहाल 10 मार्च को प्रस्तावित है।

Smoke billows following the pre-emptive strike from

300 छात्र ईरानी शहरों में

संभल से ईरान में कई सौ लोग पढ़ाई कर रहे है। मौलाना गुफरान नकवी पिछले दे वर्षों से वहां इस्लामिक शिक्षा ले रहे है। उनके भाई मोहम्मद फहमान नकवी के अनुसार, जहां वे रह रहे है वहां स्थिति सामान्य है। करीब तीन सौ भारतीय छात्र ईरान के विभिन्न शहरों में है और फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

शिंदे ने की बात, मदद का भरोसा

महाराष्ट्र के बड़ी संख्या में नागरिक दुबई में फंसे हुए हैं। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इन नागरिकों की ज्यादा से ज्यादा मदद करने की पहल की है। उन्होंने कहा कि परिजन लगातार हमसे संपर्क कर रहे हैं। हम अपनी तरफ से पूरे प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस के जालना सांसद दुबई में

कांग्रेस के जालना लोकसभा सांसद कल्याण काले दुबई में फंसे हुए हैं। उनके भाई जगन्नाथ काले सोमवार को यह जानकारी दी। उनके भाई ने बताया कि सांसद ईरान पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले से एक दिन पहले, शुक्रवार को कुछ दोस्तों के साथ दुबई गए थे।
शादी के लिए आना है भारत

भारत आगरा के योगेश शर्मा अबू धाबी में इंजीनियर है। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी से करीब पांच किलोमीटर दूर अमेरिकी बेस कैप को ईरान ने निशाना बनाया है। वे भारत नहीं लौट पा रहे है। बुलंदशहर के मुजफ्फर हुसैन के बेटे अब्बास छह साल पहले पढ़ाई के लिए ईरान गए
थे।

कर्नाटक के 109 लोगों को लाएंगे

कर्नाटक के 109 लोग फंसे हुए हैं। बयान के अनुसार, 100 लोग दुबई में फंसे हुए है, जबकि नौ लोग बहरीन में फंसे हुए है। सरकार ने कहा कि राज्य सरकार खाड़ी देशों में फंसे लोगों को वापस लाने के प्रयास कर रही है। लोग पूछ रहे है कि क्या उनकी वापसी के लिए बचाव उड़ाने या विशेष उड़ाने आयोजित की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button