मध्य प्रदेशराज्य

19 वर्षीय युवती का कुएं में मिला शव, घर से थी लापता : पुलिस जांच में जुटी

सतना। सभापुर थाना क्षेत्र के पडुहरा गांव में शुक्रवार सुबह एक 19 वर्षीय युवती का शव कुएं में तैरता हुआ मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान प्रांशी पाठक, पिता देवेंद्र पाठक, निवासी पडुहरा के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार, प्रांशी गुरुवार शाम से घर से लापता थी। परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी दौरान ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेत में स्थित कुएं में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

 

पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए बिरसिंहपुर उप स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

 

*थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी* ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button