जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

15 महीने की सरकार में कांग्रेस ने दी प्रदेश को एक नई पहचान : कमलनाथ … देखे… वीडियो…

कांग्रेस समाज के हर तबके की लड़ाई लड़ रही : विवेक तनखा

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

 

कटनी, (यशभारत)। वर्ष 2018 के चुनाव में मध्यप्रदेश में 15 सालों बाद कांग्रे्रस की सरकार बनी थी। इस दौरान हमारी सरकार ने अपनी नीति और नियत का परिचय दिया था। हमने 100 रूपए में 100 यूनिट बिजली दी। 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाने का काम किया। हमने मध्यप्रदेश को एक नई पहचान देने का काम किया। कांग्रेस ने मप्र में निवेश की तरफ भी ध्यान, क्योंकि निवेश आता है विश्वास से।

हमारी सरकार आने के पहले किसी को मध्यप्रदेश पर विश्वास ही नहीं था। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पत्रकारवार्ता में कही। श्री नाथ ने कांग्रेस में गुटबाजी और असंतोष की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि आज कांग्रेस से ज्यादा गुटबाजी और असंतोष भाजपा में है। उन्होंने कहा कि पहले मध्यप्रदेश की पहचान माफिया से थी। आज मप्र बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार, किसान आत्महत्या, भ्रष्टाचार और अपराध के मामले में नंबर वन है। हमारी सरकार थी तो हमने माफिया को खत्म करने का काम किया था।

राज्य की भाजपा सरकार की दोषपूर्ण नीतियों की वजह से ही आज मध्यप्रदेश का हर वर्ग परेशान है। भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ गया है कि आज मप्र में कोई भी काम बिना पैसे के नहीं होता। पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि कांग्रेस समाज के हर तबके की लड़ाई लड़ रही है और हर मोर्चे पर उनके साथ खड़ी है। प्रशासन अगर प्रताडि़त करता है तो हम आपके साथ खड़़े होंगे। श्री तन्खा ने कहा कि कांग्रेस अब एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है। कांग्रेस के साथ बड़ी संख्या में युवा जुड़ रहे हैं। अब एक नई कांग्रेस बन रही है।

इस नई कांग्रेस के साथ कमलनाथ जी के नेतृत्व में हम हर लड़ाई जीतेंगे। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं के सवाल पर श्री तन्खा ने कहा कि जो लोग कांग्रेस छोड़कर जा चुके हैं, हमे उन्हें वापस लाने में कोई रूचि नहीं है। हम अपनी शक्ति नए लोगों के मध्यम से चुनाव में लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए काम करे और प्रशासन अगर गलत करता है, तो प्रशासन को कैसे कंट्रोल करना है, हमे मालूम है। पत्रकारवार्ता में युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, विधायक बसंत सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश जैन, ग्रामीण अध्यक्ष गुमान सिंह, महापौर प्रत्याशी श्रेहा खंडेलवाल, शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष विक्रम खंपरिया, ग्रामीण कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष करन सिंह चौहान, राकेश जैन कक्का सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button