भोपालमध्य प्रदेशराज्य

100 करोड़ की लागत से बांदकपुर में बनेगा भव्य कॉरिडोर : कॉरीडोर 5 चरणों में बनकर होगा तैयार

 

दमोह l जिले के बांदकपुर धाम में कॉरीडोर निर्माण को लेकर भूमि पूजन के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 9 मई 25 को आगमन हो रहा है। इसी के मद्देनजर आज प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे की मौजूदगी में एक पत्रकार वार्ता स्थानीय मंगलम् होटल में संपन्न हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

 

संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने मीडियाजनों से चर्चा करते हुये बताया प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का आगमन 9 मई को बांदकपुर जागेश्वरधाम की भूमि में भूमि पूजन के लिये हम सबके बीच में पधार रहे है, प्रथम चरण का काम 9 मई के बाद शुरू होगा। इसमें लगभग 10 करोड़ की राशि से कॉरीडोर का कार्य यथा मुख्य प्रवेश द्वार, सुगमता क्षेत्र, व्यवसायिक दुकानें, गौ-शाला, हवन क्षेत्र, पाथ-वे एवं लैण्ड स्कैप आदि कार्य होंगे। दूसरे चरण में मौजूदा भवन का नवीनीकरण, मंदिर परिसर एवं मंदिर के बाहर क्षेत्र में कार्य कराये जायेंगे। कॉरीडोर 5 चरणों में पूरा होगा और निश्चित रूप से 100 करोड़ का भव्य कॉरिडोर आने वाले समय में बन के तैयार होगा।

 

संस्कृति राज्यमंत्री श्री लोधी ने बताया मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आगमन अपरान्ह 3.30 बजे के लगभग प्रस्तावित है, फाइनल कार्यक्रम 1-2 दिन पहले आ जायेगा। लगभग 30 मिनट का समय वहाँ पर पूजा पाठ, अभिषेक के लिए और उसके बाद 1 घंटे का कार्यक्रम सभा स्थल कुल मिलाकर 1.30 घंटे का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में अभिलिप्सा पांडा जो विश्व प्रसिद्व भजन गायिका हैं, वह भी हमारे इस कार्यक्रम में संस्कृति विभाग की ओर से प्रस्तुति देगी।

 

पूर्व वित्तमंत्री व वर्तमान दमोह विधायक जयंत मलैया ने कहा लगभग 3.30 बजे के आसपास मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का बॉदकपुर जागेश्वरनाथ में आगमन होगा और मुख्यमंत्री डॉ. यादव बॉदकपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेगें।

 

विधायक जयंत कुमार मलैया ने कहा पंचम नगर, सीतानगर, सतधरू के बाद बांदकपुर लोक बनेगा, इस बार मैने अपने संकल्प पत्र में भी लिखा था, सरकार बनते ही सबसे पहले सरकार ने बादकपुर लोक का निर्माण कार्य शुरू करवाया हैं। अयोध्या, काशी, बनारस आदि इस तरह की जगहों पर निर्माण होने के बाद पर्यटन बढ़ा हैं, बांदकपुर लोक बनने के बाद निश्चित ही यहां पर भी पर्यटन बढ़ेगा। बांदकपुर में कॉरीडोर बनने से कुण्डलपुर मंदिर के बनने का लाभ सिर्फ वहां के लोगों को नही मिलेगा बल्कि पूरे दमोह शहर को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने इस संबंध में विस्तार से अपनी बात रखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button