मध्य प्रदेशराज्य

1.26 करोड़ रुपए की ठगी : प्राइवेट जॉब में अच्छा मुनाफा वसूली का लालच देकर ट्रांसफर कार्रवाई रकम, पुलिस जांच में जुटी

Table of Contents

सागर l ठगी के मामले दिनों दिन बढ़ती ही जा रहे हैं जिसके चलते इन वारदातों ने पुलिस को भी खासा परेशान कर रखा है ताजा मामला केसली थाना क्षेत्र का है जहां, रेत व्यापारी से 1.26 करोड़ रुपए की ठगी गई है।

बताया जा रहा है कि ठगों ने उन्हें प्राइवेट जॉब और अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। जिसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर करा लिए। धोखाधड़ी का मामला सामने आते ही रेत व्यापारी ने केसली थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया। शिकायत पर जांच करते हुए केसली पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

बताया जा रहा है कि शिकायत के अनुसार, फरियादी विपेंद्र यादव निवासी केसली ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वह खेती-किसानी और रेत का व्यापार करते है। 15 अप्रैल 2025 को वाट्सएप नंबर पर रश्मिका नाम की महिला ने संपर्क किया। उसने प्राइवेट जॉब और अच्छे मुनाफे का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर पैसे लगाना शुरू कर दिया। उसने 22 अप्रैल से 22 सितंबर 2025 तक मुझसे अलग-अलग बैंक खातों में 1 करोड़ 26 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। उक्त राशि स्वयं के बैंक खातों से ट्रांसफर की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button