1.22 लाख मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 304 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से खातों में ट्रांसफर किए 25 25 हजार रुपए भोपाल, यश भारत।

1.22 लाख मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 304 करोड़ की राशि
मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से खातों में ट्रांसफर किए 25 25 हजार रुपए
भोपाल, यश भारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश के 1.22 लाख से अधिक मेधावी विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप के लिए राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रत्येक पात्र विद्यार्थी के खाते में 25 हजार रुपए की राशि भेजी। इस पर सरकार ने 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपए से अधिक खर्च किए। योजना के तहत मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी पात्र हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और उच्च शिक्षा में तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सरकार का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने में आर्थिक सहायता देकर उन्हें डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और आगे की पढ़ाई में तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।







