जबलपुरमध्य प्रदेश

होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस : मार्चपास्ट में दिखा देशभक्ति का जजबा, आपदा में फंसे लोगों को बचाते देख होमगार्ड के अदम्य साहस को सबने किया सलाम

IMG 20221206 WA0099

 

https://youtu.be/_uPtt9d3rM0https://youtu.be/_uPtt9d3rM0

जबलपुर, यशभारत। आज 76 वें होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के दौरान मार्चपास्ट में जहां देश भक्ति का अदम्य जजबा दिखा तो वहीं मॉकड्रिल में आपदा में फंसे लोगों को बचाते देख सभी की संासे थम गयी। इस दौरान सभी ने मुक्त कंठ से होमगार्ड की सराहना की।

कार्यक्रम श्रीमति सुमित्रा बाल्मीक राज्य सभा सांसद के मुख्य आतिथ्य में कार्यालय डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड में आज 10 बजे मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य आतिथि को 6 प्लाटूनों द्वारा सलामी दी गई । जिसमें केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान होमगार्ड मगेली जबलपुर के भी प्लाटून सम्मिलित रहे । परेड का नेतृत्व जितेन्द्र पटेल, प्लाटून कमाण्डर सीटी आई होमगार्ड मगली जबलपर द्वारा किया गया । परेड द्वारा आर्कषक मार्चपास्ट किया गया । इस मौके पर सम्बोधित करते हुये मुख्य आतिथ्य द्वारा नगर सेना की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में होमगार्ड द्वारा किये गये कार्योंं को सरहाना की गई बाद परेड एसडीईआरएफ होमगार्ड जवानों द्वारा आपदा संबंधी मॉक ड्रिल किया गया एवं मुख्य आतिथ्य महोदया द्वारा अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन उपकरणों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।

IMG 20221206 111645

डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट हुये सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान 12 फ रवरी 2022 को स्लीमनाबाद में टनल के धंसने से फंसे हुये 9 लोगो में से 7 लोगों को जिन्दा निकालने पर मुख्य आतिथ्य में महोदया द्वारा नीरज सिंह ठाकुर, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड जबलपुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

50 अधिकारी पुरुष्कृत
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होमगार्ड अपदा प्रबंधन एवं सिविल डिफेंस के अधिकार / कर्मचारी / स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। मॉक ड्रिल में दिखी कतज़्व्य निष्पादन की झलक स्थापना दिवस समारोह में नागरिक सुरक्षा के महत्वपूणज़् दायित्यो नागरिकों के साथ मिलकर जिस प्रकार निष्पादित किया जाता है इस का प्रदर्शन मॉक ड्रिल के माध्यम से किया गया जिसमें एसडीईआरएफ होमगाड्र्स एवं सिविल डिफेंस के वार्डनों ने आगजनी, भूकम्प, क्षतिग्रस्त भवनों में फं से नागरिकों को सुरक्षित बचाने एवं फ ोरी उपचार उपलब्ध कराने का ड्रिल दिखाया गया।

इस अवसर पर सीनियर स्टाफ आफ ीसर होमगार्ड मुख्यालय जबलपुर अपूर्व शुक्ला, कमाण्डेंट सीटीआई रोहिताश पाठक, डिवीजनल कमाण्डेंट होमगार्ड आशीष खरे डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड नीरज सिंह ठाकुर, विनय कैथवास एवं होमगार्ड के अधिकारी / कर्मचारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button