कटनीमध्य प्रदेश

हाउसिंग बोर्ड की ज़मीन पर भू-माफियाओं का कब्ज़ा, प्रशासन मौन…

स्थानीय नागरिकों की मांग निष्पक्ष हो जांच

कटनी –यशभारत-  शहर में शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़ों का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। ताज़ा मामला मदन मोहन चौबे वार्ड अंतर्गत धाऊ चक्की, कब्रिस्तान रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड की भूमि से जुड़ा है, जहां भू-माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से अवैध कब्ज़ा किए जाने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है।
सूत्रों के अनुसार संबंधित भूमि हाउसिंग बोर्ड की बताई जा रही है, जिसे पूर्व में गरीब एवं ज़रूरतमंद लोगों को आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिन्हित किया गया था। आरोप है कि रसूखदार भू-माफियाओं ने इस शासकीय भूमि को अपनी बताकर चारों ओर सीमेंट की बाउंड्री वॉल खड़ी कर कब्ज़ा कर लिया है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध निर्माण तेजी से किया जा रहा है, जिससे शासकीय भूमि का अस्तित्व ही खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले समय में इस इलाके में शासकीय भूमि ढूंढना मुश्किल हो जाएगा।
सूत्रों का यह भी कहना है कि अवैध कब्ज़े को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराया, लेकिन इसके बावजूद अब तक किसी प्रकार की ठोस प्रशासनिक कार्रवाई सामने नहीं आई है। हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले से अनजान बने हुए हैं।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कब तक संज्ञान लेकर कार्रवाई करता है, या फिर भू-माफियाओं के हौसले इसी तरह बुलंद बने रहेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button