मध्य प्रदेशराज्य

हथियारों की बड़ी खेप बरामद: धार से लाए 8 देशी पिस्टल, 15 मैगजीन और कारतूस के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार… एटीएस, आईबी की एंट्री 

रीवा। पुलिस ने 2 ऐसे युवकों को पकड़ा है, जो धार जिले से 8 पिस्टल लेकर आए थे। रीवा शहर के रहने वाले इन युवकों को चोरहटा पुलिस ने बाईपास से पकड़ा है। चोरहटा टीआई पवन शुक्ला ने बताया कि 8 देशी पिस्टल के साथ पकड़े गए आरोपियों में रोशन गुप्ता निवासी अमहिया एवं मोहम्मद मंजर अंसारी निवासी निरालानगर के रूप में कई गई है। इनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी हैं। इन युवकों से 8 पिस्टल सहित 4 जिंदा कारतूस और 15 मैगजीन बरामद होने की जानकारी पर एंटी टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की टीम भी पूछताछ के लिए रीवा आई है।

 

जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई आईजी गौरव राजपूत को मिली सूचना के आधार पर हुई है। एसपी डॉ. गुरकरन सिंह ने हथियारों की इस खेप को पकड़ने के लिए टीम गठित की। सीएसपी डॉ. रितु उपाध्याय, चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला, सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह, सायबर उप निरीक्षक मृगेंद्र सिंह ने इस खेप को पकड़ने के लिए पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की और सफलता मिल गई। जानकारी के अनुसार, ये दोनों आरोपी अवैध हथियार की यह खेप लेकर बस से रीवा पहुंचे थे। भोपाल से रीवा आने वाली बस में सवार होकर यहां आने के बाद चोरहटा बाईपास में उतर गए। जहां पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया

 

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि धार जिले से यहां पिस्टल लेकर आने के बाद इनकी बिक्री करनी थी। पुलिस अब यह पता कर रही है कि ये लोग हथियारों का अवैध कारोबार कब से कर रहे थे। यहां अब तक किन-किन लोगों को पिस्टल और कारतूस की सप्लाई की है। इसके साथ ही यह भी पता लगा रही है कि इस बार किसे बेंचना था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button