कटनी

स्कूटी से शराब की तस्करी करते हुए आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दी दबिश, भारी मात्रा में शराब बरामद

कटनी, यशभारत। रंगनाथनगर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी को वाहन सहित गिरफ्तार किया है। रंगनाथनगर थाना प्रभारी अरूणपाल सिंह ने बताया कि मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर मंगल नगर पुलिया के पास दबिश दी गई। जहां सेलेटी रंग की स्कूटी क्रमांक एम पी 21 जेडएच 9350 में सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया और घेराबंदी कर पकड़ लिया। स्कूटी की तलाशी लेने पर उसमें रखे थैले से 54 लीटर लाल मसाला शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम युवराज उर्फ हनीश सिक्कलवाल निवासी फॉरेस्टर वार्ड झर्रा टुकरिया बताया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त अवैध शराब कमलेश चौधरी निवासी फॉरेस्टर वार्ड के कहने पर लेने गया था। विवेचना के दौरान कमलेश चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया। प्रकरण का एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश लगातार की जा रही है। कार्यवाही में रंगनाथनगर थाना प्रभारी अरुणपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक महेन्द्र दुबे, प्रधान आरक्षक लालजी यादव, प्रधान आरक्षक रामनरेश शुक्ला, आरक्षक बृजेश, आरक्षक रोहित झारिया, आरक्षक वीरेंद्रए की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button