नरसिंहपुर यशभारत। स्टेशनगंज थाना अंतर्गत स्कार्पियों और मोटर साइकिल की भिड़त में दो की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय नकटुआ चौराहा पर क्रासिंग के दौरान सागर तरफ जा रही काले रंग की स्कार्पियों ने मोटर साइकिल सवार नयाखेड़ा निवासी योगेश पटैल, आकाश पटैल को टक्कर मार दी जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं स्काॢपयों चालक अश्विनी पिता संदीप मोदी घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार स्कार्पियों में बैठी की एक महिला की चोटिल हुई है। जानकारी लगते ही स्टेशन पुलिस मौके पर पहुंच गयी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पीएम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया। जानकारी के अनुसार उक्त मृतक अपने अपने गांव जा रहे थे।
Back to top button