जबलपुरमध्य प्रदेश

सेवानिवृत्त रेलकर्मी पर चाकू से हमला रोशननगर में वारदात, हालत गंभीर

कटनी, यशभारत। एनकेजे थाना अंतर्गत रोशन नगर निवासी रेलवे के एक रिटायर्ड कर्मचारी के घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले से गंभीर रूप से घायल हुए रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर कौन है फिलहाल इस बात की जानकारी पुलिस के पास नहीं है। एनकेजे थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया रोशन नगर निवासी महेश करियार पर गुरुवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया है। चाकू के हमले से घायल हुए महेश करियार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंच गई है। वारदात के संबंध में जानकारी ली जा रही है। अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी गई है। एनकेजे थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर जानकारी मिली है कि हमलावर घर का ताला तोडक़र अंदर घुसा था, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। बदमाश के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button