मध्य प्रदेशराज्य

सिवनी हवाला कांड : बालाघाट डीएसपी पंकज मिश्रा समेत 4 आरोपियों को हुई जेल

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी हवाला के लगभग 3 करोड़ रुपये की डकैती के आपराधिक षड़यंत्र में गिरफ्तार बालाघाट हाक फोर्स के डीएसपी (एसडीओपी) पंकज मिश्रा, क्राइम ब्रांच के आरक्षक प्रमोद सोनी, जबलपुर के हवाला आपरेटर पंजू गिरी गोस्वामी तथा वीरेन्द्र दीक्षित (पूजा पांडे का जीजा) की पुलिस रिमांड आज समाप्त हो गई, जिसके वाद आज 20 नवंबर गुरूवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी विक्रम सिंह डावर की न्यायालय में चारों आरोपितों को पेश किया गया। आरोपितों की जमानत अर्जी को खारिज करते हुए न्यायाधीश ने चारों आरोपितों को 26 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसआइटी ने डीएसपी सहित चारों आरोपितों को नगझर के जिला जेल में दाखिल कर दिया है। जेल रवाना होने के दौरान चारों आरोपित मुंह पर फेस मास्क लगाए हुए दिखाई दिए।

वहीं इस मामले में नरसिंहपुर जेल से पुलिस रिमांड में लाए गए एसडीओपी पूजा पांडे के गनमैन केदार बघेल को पुन: न्यायालय में पेश कर नरसिंहपुर जेल भेज दिया है। गनमेन केदार बघेल की आरोपितों से घटना के दौरान मोबाइल पर बातचीत हुई थी, जिसका पता लगाने तथा पूछताछ करने एसआइटी ने गनमेन को दो दिन की पुलिस रिमांड ली थी। पुलिस रिमांड में आरोपितों से हवाला रुपयों की डकैती मामले में एसआइटी दो दिनों तक पुलिस कंट्रोल रूम सिवनी में गहनता से पूछताछ करने में जुटी रही। हालाकि पूछताछ में कोई नया तथ्य आया है, इसका पता नहीं चल सका है। एसआइटी के प्रभारी व जबलपुर क्राइम ब्रांच एएसपी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हवाला प्रकरण की छानबीन में टीमें लगी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button