मध्य प्रदेशराज्य

मौसम की छटा, छाया कोहरा : झमाझम बारिश के बाद बदला मौसम

सिवनी यश भारत:-सिवनी मुख्यालय सहित जिलेभर में कल शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और झमाझम बारिश हुई। रात में भी तेज बारिश हुई जिसके कारण नदी नाले पुल पुलिया के जल स्तर बढ़ गया। और आज रविवार सुबह से लगभग 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। वहीं मौसम के ठंडक घुलने के साथ लोगो को ठंड का अहसास हुआ। कोहराबीके कारण वाहन चालको को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

अभी भी आसमान में बादल छाए हुए हैं जिससे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि तेज बारिश हो सकती है।

कल हुई बारिश का असर घँसौर ब्लॉक में अधिक देखने को मिला जहां तेज बारिश के चलते किंदरई से घँसौर मार्ग, पुटरई से बरेली गांव को जोड़ने वाला ग्रामीण रास्ता, और घँसौर से जबलपुर जाने वाला मुख्य मार्ग प्रभावित हुआ है। सरसडोल के पास स्थित रेलवे अंडरब्रिज में पानी भर गया था, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी। और लगभग 1 घंटे से अधिक समय तक वाहनों का आना जाना बंद रहा। ग्रामीणों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा था। इस तरह हो रही अचानक बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगो से अपील की है कि बारिश के दौरान सावधानी बरतें, खेत पर काम करने वाले किसान सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। क्योकि आसमानी बिजली गिरने की संभावना भी बनी रहती है। बीते वर्ष आसमानी बिजली की चपेट में आने से घंसौर, छपारा, बंडोल,कुरई,बरघाट क्षेत्र में लोगो की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button