सिवनी कलेक्टर, एसपी ने घंसौर में ली जनसुनवाई : लोगो को लंबी दूरी करने में हो रही परेशानी को देखते हुए लिया निर्माण,143 आवेदनों पर हुई सुनवाई

सिवनी यश भारत :-सिवनी जिले के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य विकास खण्ड घंसौर में जिला कलेक्टर संस्कृति जैन और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने जनसुनवाई की। दरसअल शासन की मंशा के अनुरूप सिवनी में प्रत्येक मंगलवार जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। लेकिन देखने मे आता है कि जिले के अंतिम छोर के लोग अपनी समस्या कलेक्टर,एसपी तक पहुंचने में असमर्थ हो जाते है। लोगो को उम्मीद होती है कि समस्याओं का त्वरित समाधान
जनसुनवाई के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के सामने रख सकते हैं, जिससे समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान हो सकता है। इसमे सरकारी कामकाज में पारदर्शिता रहती है, क्योंकि अधिकारी नागरिकों के सामने अपने कार्यों के लिए जवाबदेह होते हैं। जनसुनवाई नागरिकों को सरकार के कामकाज में सक्रिय रूप से भाग लेने और अपनी राय व्यक्त करने का अवसर प्रदान करती है।जनसुनवाई के दौरान, नागरिकों द्वारा दिए गए सुझावों और प्रतिक्रियाओं के आधार पर, सरकारी नीतियों और योजनाओं में सुधार किया जा सकता है।यह नागरिकों को सशक्त बनाती है, क्योंकि उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक मंच मिलता है।इससे लोकतंत्र को मजबूत करती है, क्योंकि यह नागरिकों को अपनी सरकार के प्रति जुड़ाव महसूस कराती है। नागरिकों और सरकार के बीच एक सेतु का काम करती है, जिससे एक अधिक न्यायपूर्ण और पारदर्शी समाज का निर्माण होता है।
कई बार घंसौर क्षेत्र के लोगो को सिवनी तक पहुंचकर जनसुनवाई में अधिकारियों को अपनी समस्या बताने के लिए लगभग 100 किलो की दूरी तय करना पड़ता है। लोगों की इस समस्या को देखते हुए कलेक्टर संस्कृति जैन और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने घंसौर पहुंचकर जनसुनवाई लेने जा निर्माण लिया। आज हुई जनसुनवाई में 143 आवेदन अधिकारियों को मिले जिनमें कुछ का निराकरण तुरंत किया गया और कुछ आवेदनों को निराकरण करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कलेक्टर,एसपी ने निर्देश दिए। कलेक्टर संस्कृति जैन का कहना है कि जिला स्तर की जनसुनवाई प्रत्येक मंगलवार को सिवनी में होती है। मुझे देखने मे आया कि दूरस्थ क्षेत्र घंसौर के लोगो को अपनी समस्या बताने के लिए बहुत अधिक दूरी तय करना पड़ता है जिसे देखते हुए हम लोगो ने घंसौर में जनसुनवाई लेने का निर्माण लिया।
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता का कहना है कि बारिश के कारण घंसौर के लोगॉ को सिवनी जनसुनवाई में आने में परेशानी का सामना करना पड़ता है लोगो की समस्या को देखते हुए घंसौर में जनसुनवाई लेने का फैसला लिया गया और आज की जनसुनवाई में 143 आवेदन आये जिनमे 17 आवेदन पुलिस विभाग के है जिनमें कुछ का निराकरण तुरंत किया गया।







