मध्य प्रदेशराज्य

सिंहपुर में 5 गौवंशों की हत्या पर बवाल : थाने में शिकायत

 

शहड़ोल। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोडरी गांव में अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां पांच गौ वंश को जहरीला पदार्थ खिलाकर निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया गया है। इस अमानवीय कृत्य की जानकारी मिलते ही नंदी गौ सेवा धाम के गौ सेवक तत्काल मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। पांचों गौ माता को मृत अवस्था में देखकर हर किसी की भीं आंखें नम हो गईं।

इस गंभीर मामले को लेकर नंदी गौ सेवा धाम ने थाने में लिखित आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि, यह सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि हमारी आस्था और मानवता पर सीधा आघात है।

मामले के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। इस दौरान सिल्लू रजक, अमरेंद्र तिवारी, शिवनारायण द्विवेदी, विकास जोतवानी, अमन यादव, धीरज मिश्रा, जय सिंह तोमर, पिंकू रजक सहित स्थानीय ग्रामीण वासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button