मध्य प्रदेशराज्य

सागर में कांग्रेस का ऐतिहासिक जंगी प्रदर्शन, : पद यात्रा में हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता हुए शमिल

Table of Contents

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग पर पक्षपात के आरोप लगाते हुए जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी सागर ने रविवार को “वोट चोर गद्दी छोड़” पदयात्रा एवं जंगी प्रदर्शन का आयोजन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) भूपेंद्र सिंह मुहासा के नेतृत्व में निकले इस जुलूस में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और सड़कों पर जोशीले नारे लगाए।

पदयात्रा की शुरुआत नरयावली विधानसभा क्षेत्र के रजाखेड़ी बजरिया से हुई, जहाँ सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यकर्ताओं का हुजूम मकरोनिया चौराहे होते हुए वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा तक पहुँचा और वहाँ सभा कर भाजपा सरकार तथा निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कियाl

जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि “भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए वोटर लिस्ट में हेराफेरी और वोट चोरी कर रही है। निर्वाचन आयोग स्वतंत्र इकाई होते हुए भी भाजपा के दबाव में काम कर रहा है। कांग्रेस ने देश को आज़ादी दिलाई और लोकतंत्र की नींव रखी, लेकिन भाजपा आज उस लोकतंत्र को मिटाने पर तुली है। अब सड़कों से संसद तक कांग्रेस का संघर्ष और तेज़ होगा।”

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़”, “लोकतंत्र बचाओ”, “भाजपा सरकार हाय-हाय” जैसे नारे लगाते हुए माहौल को गरमा दिया।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हुए हमले की निंदा की गई और इसे लोकतंत्र पर हमला बताया गया। कांग्रेसजनों ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंट रही है और इसके खिलाफ जनजागरण तेज़ किया जाएगा।

महिलाओं की मजबूत भागीदारी

प्रदर्शन की विशेषता रही महिलाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी के नेतृत्व में महिलाएँ तख्तियां लेकर रैली में शामिल हुईं और भाजपा सरकार व निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करती रहीं।

प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी का कहना है कि यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के कुशल नेतृत्व में सागर में भाजपा की कथित वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ संघर्ष की शुरुआत है, जो आगे और तेज़ होगा।

पदयात्रा के अंत में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी, पार्षद सीमा चौधरी और शैलेन्द्र तोमर ने किया।

प्रदर्शन मे मुख्य रूप से प्रभारी घनश्याम सिंह , जिला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, शहर अध्यक्ष महेश जाटव, सह प्रभारी मनोज कपूर, अभिषेक यादव, पूर्व सांसद डाँ आनंद अहिरवार, पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर, हर्ष यादव, सुरेंद्र चौधरी , पूर्व विधायक सुनील जैन, तरबर लोधी, नारायण प्रजापति , प्रदेश महामंत्री रेखा चौधरी, नीरज शर्मा , ज्योति पटेल, कमलेश साहू, ,त्रिलोकीनाथ कटारे, नेता प्रतिपक्ष निगम बब्बू यादव, रणवीर सिँह डिलाखेड़ी, राजकुमार घनोरा, विजय लोधी, देव प्रशांत ठाकुर, पार्षद ऋचा सिँह, सुलेखा राकेश राय ताहिर खान, नीलोफर चमन अंसारी, रौशनी वसीम खान,संगीता अजय अहिरवार,जगदीश यादव,रमाकांत यादव,माधवी चौधरी,अवधेश तोमर, देवेंद्र तोमर, आनंद तोमर,जितेंद्र भावना रोहण,लक्ष्मी नारायण सोनकिया,प्रमिला सिंह राजपूत अंचल आठया,सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, जितेंद्र चौधरी,प्रदीप पाण्डेय, संजय मोंटी यादव,अशरफ खान,प्रशांत समेया, राजा सेन, विजय साहू,मीना पवन पटेल,खुरई से गिरीश पटेरिया,आशु भाई जान, विजय सिंह राजपूत, विनोद यादव हरविंदर चावला, राम सिंह नरेश मिशन, बंडा से भूपेंद्र सिंह राजपूत, श्रीकांत सराफ,रहली से संजय पटेरिया, बीडी पटेल, विहारी कुशवाहा, दीपक जैन, रविंद्र सिँह लोधी, रामबाबू, हरदयाल,देवरी से संजय ब्रजपुरिया अंचल आठया हरिशंचंद लोधी आशीष बाबा राजोरिया,बीना से सुरेश तिवारी,अशोक परिहार, राजाराम अहिरवार,नरेंद्र सिंह ठाकुर, मोतीलाल अहिरवार, देवेंद्र कुशवाहा,सुरेंद्र लोधी,पंकज यादव,हरि शंकर दीक्षित,सुभाष सिंघई,विमल अहिरवार,ममता अहिरवार,अनुराग ठाकुर,अमित ठाकुर,जतिन झा,प्रमोद राय,विक्रांत गोलंदाज, तुलाराम अहिरवार, आशीष चौबे प्रशांत राय प्रिंस चौरसिया शिवेंद्र सिंह परिहार, कमलेश साहू, ज्योति पटेल,नीरज शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर,ब्लाक अध्यक्ष गण देवेन्द्र कुर्मी, वीरेंद्र सिंह लोधी, लगन सिंहठाकुर , प्रभु मिश्रा,सुरेंद्र सिंह राजपूत, भूपेन्द्र सिंह राजपूत, बंटी चौबे,डाँ वीरेंद्र लोधी, सोम तिवारी, दीपक जैन, रत्नेश पटेल, यासीन खान, सुरेंद्र सिंह छावड़ा, पप्पू यादव,शाकिर खान, इन्दर सिंह ठाकुर,गुड्डू अमोदा,निरंजन मम्मा, प्रहलाद मुहासा, सौरभ खटीक, पियूष अवस्थी,आर आर पाराशर, दीपक दुबे, राकेश राय, राकेश राय,दीपक दुबे, हेमंत लारिया,राजा बुंदेला, जगन्नाथ विश्वकर्मा, विनोद रजक, मनोज गुप्ता, दुर्गेश अहिरवार, मोतीलाल कुर्मी, अशोक कुशवाहा कमलेश बाल्मीकि,अजय अहिरवार,रवि उमाहिया,मंगल पटेल,मोहन अहिरवार,राजा,अमर सिंह लोधी,विशाल सिंह, राजेन्द्र यादव, राजपाल लोधी, संदीप चौधरी,एम आई खान, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, हरगोविंद कुर्मी, हर्षवर्धन कुर्मी, पुरषोत्तम शिल्पी,परमसुख, राहुल कुशवाहा,कोमल सिंह लोधी, अमित कुशवाहा, गुड्डू रैकवार,शिवा राठौर, कुन्दन जाट, गोविंद उपाध्याय, प्रीतम अहिरवार, अशोक कुशवाहा,पंचमलाल, युनूस खान,अफजल खान,बंटी कोरी, राजेश श्रीवास,कन्नू कोरी,कमल चौधरी, शुभम सोनी, रोहित वर्मा,अजय बमदेले, मुकेश राजपूत, मनोहर पाराशर,एड घनश्याम पटेल,राजू चौकसे, रामसेवक अहिरवार, कल्याण अहिरवार, सरफराज पठान,पवन राय,पवन केसरवानी, धर्मेंद्र तोमर, रामकिशन बंसल, खेमचंद मारा,खिलान सिंह सहित हजारों कांग्रेसी कार्यकर्त्ता इस जंगी प्रदर्शन मे शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button