मध्य प्रदेशराज्य

सहकारिता विभाग के ज्वॉइंट कमिश्नर को ईओडब्ल्यू सागर की टीम ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा : सेल्समैन की नियुक्ति हेतु मांगी थी घूस

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इकाई सागर की टीम ने सहकारिता विभाग सागर संभाग के संयुक्त आयुक्त शिवेंद्र देव पांडेय को छतरपुर जिले के निवासी दिग्विजय सिंह उर्फ घनश्याम राजपूत से 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते पकडा है।

सहकारी समिति पनवारी जिला छतरपुर में रिक्त सेल्समेन के पद पर दिग्विजय सिंह उर्फ घनश्याम राजपूत की नियुक्ति का प्रस्ताव समिति द्वारा पारित कर अनुमोदन हेतु संयुक्त आयुक्त सहकारिता के कार्यालय में लंबित था। जिसके निराकरण के लिए संयुक्त आयुक्त शिवेंद्र देव पांडेय द्वारा 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई थी।

ईओडब्ल्यू की सागर इकाई में ग्राम पनवारी तहसील घुवारा जिला छतरपुर (म.प्र.) के आवेदक दिग्विजय सिंह उर्फ घनश्याम राजपूत (लोधी) द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था। सेवा सहकारी समिति पनवारी जिला छतरपुर में रिक्त सेल्समेन के पद पर आवेदक की नियुक्ति हेतु शिवेंद्र देव पांडेय, संयुक्त आयुक्त सहकारिता. सागर संभाग, सागर उक्त राशि की मांग किये जाने का आरोप लगाया था।

 

ईओडब्ल्यू की सागर इकाई द्वारा आवेदन पत्र के सत्यापन के दौरान आरोप सही पाए गए और आरोपी द्वारा आवेदक के कार्य के लिए रिश्वत की मांग किया जाना पाया गया। आवेदक द्वारा 1 लाख रूपये की व्यवस्था में असमर्थता जताने पर संयुक्त आयुक्त सहकारिता शिवेंद्र देव पांडेय 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गया।

प्रकरण में ई०ओ०डब्ल्यू० सागर से गठित ट्रैप टीम में शामिल उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती उमा नवल आर्य, निरीक्षक प्रशांत मिश्रा, निरीक्षक आदेश जैन, उप निरीक्षक श्रीमती अंजलि तिवारी, उप निरीक्षक श्रीमती सोनल पाण्डेय, सूबेदार (अ) कु. रोशनी सोनी, उनि (अ) अतुल पंथी, प्रधान आरक्षक आसिफ अली, बृजेन्द्र सिंह राजपूत, रामसजीवन यादव, प्रधान आरक्षक (चालक) अफसर अली, आरक्षक आशीष मिश्रा, अंकित मिश्रा, आकाश दीक्षित ने मौके पर आरोपी की घेराबंदी कर पंच साक्षी के समक्ष विधिवत रूप से आरोपी संयुक्त आयुक्त के हाथ केमिकल से धुलवाने पर गुलाबी रंग के हो गए। आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button