जबलपुरमध्य प्रदेश

सरपंच से 10 हजार की डिमांड करते हुए जमकर की मारपीट : पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा

जबलपुर, यशभारत। थाना खमरिया में निम्मी देवी रोहाणी कप के दौरान सरपंच युवक से दो आरोपियों ने पैसों की डिमांड करते हुए जमकर मारपीट कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर दोनों को दबोच लिया। जिनसे पूछताछ जारी है।

जानकारी अनुसार नितिन शर्मा 33 वर्ष निवासी ग्राम तिघरा ने पुलिस को बताया कि ग्राम तिघरा में सरपंच है। दरमियानी रात ओएफ के कॉलेज मैदान में निम्मी देवी रोहाणी कप के अन्तर्गत 2 पक्षों के बीच मैदान में मैच चल रहा था। वह कमेटी का सदस्य है, मैच कराने की जिम्मेदारी उसकी थी। मैच के दौरान बापूनगर रांझी निवासी साजन सोनकर, सागर सोनकर , बाबू सोनकर आये और जबरन 10 हजार रूपये मांगने लगे एवं नही देने पर मैच नहीं खेलने देगें की धमकी देने लगे। उसने रूपये देने से मना किया तो तीनों गाली गलौज करते हुये हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगे । सागर ने बेट से हमलाकर सिर में चोट पहुंचा दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी सागर सोनकर एवं साजन सोनकर दोनों निवासी बापू नगर रांझी को अभिरक्षा मे लेते हुये फरार आरोपी बाबू सोनकर की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button