समाधान योजना : अब तक 1.14 करोड़ की रिकव्हरी, 7 हजार उपभोक्ताओं ने उठाया योजना का लाभ, 1255 उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन

कटनी, यशभारत। बिजली की बकाया राशि जमा कराने के लिए पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शुरू की गई समाधान योजना का करीब 7 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने लाभ लिया है, जबकि 12 सौ से ज्यादा लोग ऐसे रहे, जो इस योजना के शुरू होने के बाद भी बकाया राशि जमा करने के लिए आगे नहीं आए, जिसका नतीजा यह रहा कि विभाग ने इनके घरों के बिजली कनेक्शन काट दिए। इन उपभोक्ताओं पर करीब ढाई करोड़ रुपए से अधिक का बिल बकाया है। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।
गौरतलब है कि शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कुल तीन लाख बिजली उपभोक्ता है, जिनमें से करीब एक लाख 32 हजार 812 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने बिजली का बिल जमा नहीं किया है। विभाग के मुताबिक इन उपभोक्ताओं पर करीब 100 करोड़ 22 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया है। इसमें 17 करोड़ 42 लाख रुपए सरचार्ज की राशि जुड़ी हुई है। यही कारण है कि विभाग ने समाधान योजना लागू की। जिसमे शिविर आयोजित करते हुए बिल जमा करने पर सरचार्ज में एकमुश्त छूट दी जा रही थी। नवंबर की बात करें तो बहुत कम संख्या में उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया।
पूर्व क्षेत्र विद्य ुत वितरण कंपनी लिमिटेड के अतिरिक्त अधीक्षण यंत्री मुकेश महोबे ने बताया कि समाधान योजना के तहत 3 नवंबर से 28 नवंबर तक 7 हजार 661 उपभोक्ताओं ने लाभ लिया है। 4 हजार 516 उपभोक्ताओं ने 98 लाख 40 हजार रुपए का भुगतान किया है। इसमें कंपनी ने 15 लाख 24 हजार रुपए सरचार्ज की छूट प्रदान की गई है। 3 हजार 145 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने किश्तों में 28 लाख रुपए का भुगतान किया है। खास बात यह है कि सरकार ने सभी प्रकार के घरेलू, गैर घरेलू, औद्योगिक कनेक्शनों के लिए योजना शुरू की हैए इसके बाद भी उपभोक्ताओं को रास नहीं आई है।
इस पर भी एक नजर
जानकारी के मुताबिक शहर के 28 हजार 559 उपभोक्ताओं पर 16 करोड़ 30 लाख रुपए बकाया है। 811 उपभोक्ताओं ने ही समाधान योजना में रुचि दिखाई है। 21 लाख 16 हजार रुपए जमा किया है, इनको 6 लाख 34 हजार रुपए के सरचार्ज में छूट दी गई है। शहर संभाग में समय बिल की बकाया राशि न जमा करने पर डीआरए एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
12 सौ से ज्यादा उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन
बताया जाता है कि तीन माह से अधिक समय से बिजली बकाया होने ने पर एक पखवाड़े में 1255 लोगों के घरों की बिजली काट दी गई है। इन उपभोक्ताओं पर ढाई करोड़ रुपए से अधिक का बिल बकाया था। सोनी मोहल्ला में प्रदीप सोनी पर 82 हजार से अधिक बकाया होने व चांडक चौक में सुरेश कुशवाहा पर 80 हजार से अधिक बकाया होने पर कनेक्शन काटे गए हैं। इन सबके बीच समाधान योजना के तहत हिरवारा निवासी उपभोक्ता सियाराम यादव का एक लाख 38 हजार रुपए का बिल बकाया था जिसे एक लाख 24 हजार रुपए की छूट मिली है। कुल 15 हजार 990 रुपए बिल जमा करना पड़ा है। विभाग ने बताया कि सोनी मोहल्ला में प्रदीप सोनी पर 82 हजार से अधिक बकाया होने व चांडक चौक में सुरेश कुशवाहा पर 80 हजार से अधिक बकाया होने पर कनेक्शन काटे गए हैं। वहीं इन सबके बीच समाधान योजना के तहत हिरवारा निवासी उपभोक्ता सियाराम यादव का एक लाख 38 हजार रुपए का बिल बकाया था, जिसे एक लाख 24 हजार रुपए की छूट मिली है। कुल 15 हजार 990 रुपए बिल जमा करना पड़ा है।





