मध्य प्रदेशराज्य

सड़क निर्माण में देरी पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जबलपुर–अमरकंटक मार्ग किया जाम

यशभारत डिंडोरी ।डिंडोरी के करंजिया जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया के कुटेली दादर के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे 45 को रुषा के पास जाम कर दिया, जिससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से उमरिया से कुटेली दादर तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। इसी के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

बताया जा रहा है कि जन मन योजना के तहत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण के लिए राशि भी स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन कुछ जमीन वन विभाग की होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। अब देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button