सड़कों पर विचरण कर रहे मवेशियों के खिलाफ निगम की कार्रवाई जारी 18 पशु कांजी हाउस भेजे गए, आसरा पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया
Municipal Corporation's crackdown on stray cattle roaming the streets continues 18 animals sent to the cattle pound; one taken to the Aasra Veterinary Hospital

सड़कों पर विचरण कर रहे मवेशियों के खिलाफ निगम की कार्रवाई जारी
18 पशु कांजी हाउस भेजे गए, आसरा पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया
भोपाल, यश भारत। राजधानी में सड़कों, फुटपाथों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वतंत्र रूप से विचरण करने वाले पशुओं को हटाने के लिए नगर निगम द्वारा विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को निगम के गोवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 18 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस भेजा जबकि 5 पशुओं को आसरा पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया। निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर संचालित इस अभियान के तहत हाका पार्टी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और 15 पशुओं को सड़कों से हटाने की कार्रवाई की। इसके अलावा निगम अमले ने 20 पशुओं को अरवलिया कांजी हाउस से सुरभि गौशाला भेजा। नगर निगम की टीम ने नेहरू नगर कोटरा बावड़िया बागमुगालिया वार्ड क्रमांक 56 बरखेड़ा पठानी करोंद चौराहा पीपुल्स मॉल भानपुर अयोध्या बायपास मीनाल क्षेत्र अंबेडकर नगर सनखेड़ी और कोलार रोड सहित विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों पर विचरण कर रहे पशुओं को पकड़ा। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि आवारा पशुओं के कारण यातायात बाधित होने के साथ साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। इसे देखते हुए शहर में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। निगम ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को खुला न छोड़ें और निर्धारित स्थानों पर ही उनका रख रखाव करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।







