शहडोल l बहुचर्चित बलबहरा हत्याकांड में दो सगे भाइयों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कुल 23 आरोपी शामिल थे, जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। यह घटना दिवाली के दूसरे दिन हुई थीl
यह था पूरा मामला
बताया जा रहा है कि यह वारदात बुढार थाना क्षेत्र की चौकी केशवाही के बलबहरा गांव में हुई थी। दोनों भाई दिवाली के अगले दिन 21 अक्टूबर को अपनी दुकान में दिया जलाने पहुंचे थे, तभी उन पर हमला किया गया। बलबहरा निवासी राकेश तिवारी और राहुल तिवारी की हत्या के आरोपी अनुराग शर्मा और उसके अन्य साथियों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या की थी।
इस दौरान बीच-बचाव करने आया उनका तीसरा भाई भी घायल हो गया था, जिसका उपचार अभी भी अस्पताल में जारी है। घटना के बाद मुख्य आरोपी अनुराग शर्मा ने कुछ साथियों के साथ बुढार थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था, जबकि कुछ अन्य को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है l
Back to top button