मध्य प्रदेशराज्य

शेर के हमले से युवक की मौत : आक्रोशित लोगों ने किया चका जाम,अधिकारियों की समझाइश के बाद खुला चकाजाम

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बामनथड़ी ग्राम में बाड़ी में काम कर काम कर रहे एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई।घटना के बाद लोगो ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में चक्काजाम कर दिया। जानकारी के अनुसार बामनथड़ी ग्राम में जंगल से लगे क्षेत्र में बाड़ी के पीछे एक 17 वर्षीय युवक सुमित पिता पंचम परते खेती का काम कर रहा था उसी समय बाघ ने युवक पर हमला कर दिया जिससे युवक लहूलुहान हो गया।

 

लोग उसे बचाने दौड़े तो बाघ मौके से भाग गया इस घटना में युवक की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद राजस्व अमला और पुलिस मौके पर पहुंची और लोगो को समझाइश दी। लोगो की मांग है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और बाघ के हमले से होने वाली घटनाओं को बंद करने के लिए उचित कार्यवाही की जाए। कुरई थाना प्रभारी का कहना है कि बाघ के हमले स्व एक युवक की मौत के बाद कुछ लोगो ने सड़क पर जाम लगा दिया था जिन्हें समझाया गया जिसके बाद चका जाम खोला गया है।मृतक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button