जबलपुरमध्य प्रदेश

शहपुरा के मुख्य मार्ग पर अवैध कब्जा : प्रशासन की आंखे न खुली तो हो सकती है बड़ी दुर्घटना

यश भारत;  शहपुरा। शहपुरा नगर के फॉरेस्ट नाका से लेकर सराफा मार्केट के श्रीराम मंदिर मार्ग पर लगती है अवैध रूप से दुकानें व हांथ ठेला जिंसमे व्यापारियों के द्वारा खुद की दुकान से बाहर 5 फिट तक बाहर दुकान लगाई जाती है वही दूसरी ओर बची हुई मुख्य मार्ग की सड़क पर हांथ ठेला लगा दिए जाते है जिससे चलित मुख्य मार्ग को रोक दिया जाता है जिंसमे आने जाने वाले व गाड़ियों के न निकालने से बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है ।

 

कभी कभी देख कर ऐसा लगता है कि नगर शाहपुरा का नगरीय प्रशासन यदि ऐसे ही मौन रहा तो किसी दिन इस मुख्य मार्ग पर बड़ी घटना घटित हो जाएगी आखिर क्या वजह है जो इस मुख्यमार्ग पर हो रहे अतिक्रमण के बाद भी प्रशासन मौन है

Related Articles

Back to top button