जबलपुरमध्य प्रदेश

वेतन में देरी होने पर तोडफ़ोड़ कर सुपरवाईजर को दी जान से मारने की धमकी : एफआईआर दर्ज

जबलपुर, यशभारत। रांझी में वेतन में देरी होने पर गुस्साए एयरटेल कर्मी ने ओडीएफ में तोडफ़ोड़ कर, जल्द वेतन देने के लिए सुपरवाईजर को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीडि़त सुपरवाईजर ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर, फरार कर्मी की तलाश में जुटी है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि अपूर्व मलिक 28 वर्ष निवासी विजयनगर ने बताया कि वह एयरटेल कम्पनी में सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत है । देर रात उसके पास भीम सोनी का फ ोन आया कि मेरी सैलरी कब तक मिलेगी , उसने भीम सोनी से कहा कि 4 तारीख तक सैलरी मिल जायेगी, उसके बाद फ ोन काट दिया । तभी भीम सोनी का फ ोन आया जिसने कहा कि रावणपार्क के पास रांझी की एयरटेल कम्पनी की ओ.डी.एफ. में तोडफ़ ोड़ कर दी है तथा गाली गलौज करते हुये जान मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button