मध्य प्रदेशराज्य

विसंगति पूर्ण जारी आय प्रमाण पत्रों पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान :प्राधिकृत अधिकारियों और लोक सेवा केन्द्र संचालकों को नोटिस

सतना। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से जारी विसंगतिपूर्ण आय प्रमाण पत्रों को गंभीरता से संज्ञान में लिया है। उन्होंने तहसील कोठी और तहसील उचेहरा के जारी आय प्रमाण पत्रों में समाधान एक दिवस के लिए नियुक्त प्राधिकृत अधिकारियों तथा लोक सेवा केन्द्र संचालकों को कार्यवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल सतना जिले के कोठी तहसील के आवेदक द्वारा प्रस्तुत स्व घोषणा पत्र के आधार पर जारी विसंगतिपूर्ण आय दर्शित आय प्रमाण पत्र को निरस्त कर संशोधित नया आय प्रमाण पत्र जारी किया गया है। जबकि तहसील उचेहरा के आवेदक द्वारा स्व घोषणा के आधार पर प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र लगभग 3 माह पूर्व का है। उसे भी निरस्त कर दिया गया है। समाधान एक दिवस के तहत लोक सेवा केन्द्रों में नागरिकों को सुविधाजनक सेवायें प्रदान करने आवेदक के मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के आधार पर उसका आनलाइन आवेदन और स्व घोषणा पत्र स्वीकार किया जाता है। तहसील कोठी और उचेहरा में जारी हुए दोनों में विसंगतिपूर्ण आय दर्शित और त्रुटिपूर्ण आय प्रमाण पत्र निरस्त कर दिये गये हैं। कलेक्टर ने कहा है कि लोक सेवा केन्द्र के कर्मचारियों एवं प्राधिकृत अधिकारियों को लोक सेवा समाधान एक दिवस सेवा के संबंध में सेन्सेटाइज्ड करने प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि लोक सेवा केन्द्रों में नागरिकों द्वारा विसंगतिपूर्ण स्व घोषणा में आनलाइन आवेदन क्यों प्रस्तुत किए जा रहे है। उन्होंने प्राधिकृत अधिकारियों को आवेदकों द्वारा प्रस्तुत आवेदन और स्व घोषणा पत्र के तर्क संगत परीक्षण के पश्चात ही प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button