जबलपुरमध्य प्रदेश

लोडिड वाहन ने अधेड़ को बीच रास्ते रौंदा : बारात से लौटकर जा रहा था घर, मौत

 

जबलपुर, यशभारत। कुंडम थाना अंतर्गत गंगई से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे अधेड़ को एक बेकाबू वाहन ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि इंदर सिंग पिता जीवन कुशराम 49 वर्ष पडरिया का निवासी था जो गंगई से शादी में शामिल होकर घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ की मौत हो गयी। मर्ग कायम होने के बाद पुलिस अब आरोपी चालक को तलाश करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button