मध्य प्रदेशराज्य
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए कृषि अधिकारी

सागर l लोकायुक्त पुलिस ने सागर में बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि अधिकारी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। वे एक दुकानदार से दुकान के लाइसेंस रिन्यूअल और मक्का की सैंपल रिपोर्ट पक्ष में देने के बदले एक लाख रुपए रिश्वत मांग रहे थे। बड़ी बात यह है कि रिश्वत लेते पकड़े गए कृषि विस्तार अधिकारी बहुत जल्द रिटायर होने वाले थेl
दुकानदार ने शनिवार सुबह अफसर को रुपए देने दुकान पर बुलाया। जब वह रुपए ले रहे थे, तभी लोकायुक्त ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। संतोष कुमार जैन कृषि में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी हैं। 30 जून को उनका रिटायरमेंट होना है।







