जबलपुरमध्य प्रदेश
लोकायुक्त की कार्रवाई : सीएमएचओ पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

नरसिंहपुर यशभारत। जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आशीष प्रकाश सिंह को पांच हजार रूपये की रिश्वत लेते धर दबोचा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक करेली में पदस्थ मेडीकल ऑफीसर डॉ. अपूर्वा श्रीवास्तव से अवकाश के निराकरण के बदले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आशीष प्रकाश सिंह द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटर दीपिका नामदेव के माध्यम से पांच हजार रूपये की रिश्वत की मांग की गई थी। जिसकी शिकायत लोकायुक्त जबलपुर में की गई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त टीम ने सीएमएचओ एपी सिंह को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी सीएमएचओ एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।







