कटनीमध्य प्रदेश

लमतरा में थर्माकोल की फैक्ट्री में भीषण आग, फायर बिग्रेड मौके पर, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

  • कटनी, यश भारत। लमतरा में थर्माकोल की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके के लिए रवाना हो गई है। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आग इतनी भयावह है कि कुठला और शहर तक दिख रहा है।कटनी, यश भारत। लमतरा में थर्माकोल की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके के लिए रवाना हो गई है। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आग इतनी भयावह है कि कुठला और शहर तक दिख रहा है।
  • *ब्रेकिंग*

    *चाका के पास थर्माकोल फैक्ट्री में आग बुझाने लगायें गये है 4 फायर ब्रिगेड वाहन*

    कटनी।लमतरा रोड चाका के पास स्थित निजी थर्माकोल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने नगर निगम को मौके पर फायर ब्रिगेड रवाना करने के निर्देश दिये। वर्तमान में आग नियंत्रण स्थित में है। कलेक्टर श्री यादव स्वयं पूरी स्थिति की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

    कलेक्टर श्री यादव ने आग की भयावहता को देखते हुए नगर परिषद कैमोर,विजयराघवगढ़ एवं ए सी सी फैक्ट्री कैमोर की  दमकल गाड़ियों को भी मौके पर भेजने के निर्देश दिए थे। कैमोर सी एम ओ धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि दमकल वाहनों को गंतव्य स्थल लमतरा चाका के लिए रवाना कर दिया गया है। होमगार्ड कमान्डेंट श्वेता गुप्ता के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है। आग पर तेजी से काबू पाया जा रहा है।

    कलेक्टर श्री यादव के निर्देश पर मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी एस डी एम श्री प्रदीप कुमार मिश्रा , तहसीलदार बी के मिश्रा और अन्य विभागीय अधिकारी और पुलिस , दल-बल सहित मौजूद हैं। चार फायर ब्रिगेड दमकल वाहनों द्वारा आग बुझाई जा रही है।

    थाना कुठला के अंतर्गत लमतरा में की निजी फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही विकास शर्मा एच एस एम के नेतृत्व में एस डी ईआर एफ के 4जवानों की टीम अग्निशमन यंत्र, सीढ़ी, रस्सा आदि बचाव उपकरणों के साथ मौके पर एक्शन में है। प्राथमिक तौर पर फैक्ट्री के भीतर किसी भी व्यक्ति के फँसे होने की सूचना नहीं है।

    चाका के पास थर्माकोल फैक्ट्री में आग बुझाने लगायें गये है 4 फायर ब्रिगेड वाहन

  • लमतरा रोड चाका के पास स्थित निजी थर्माकोल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही कलेक्टरदिलीप कुमार यादव ने नगर निगम को मौके पर फायर ब्रिगेड रवाना करने के निर्देश दिये। वर्तमान में आग नियंत्रण स्थित में है। कलेक्टर श्री यादव स्वयं पूरी स्थिति की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

    कलेक्टर श्री यादव ने आग की भयावहता को देखते हुए नगर परिषद कैमोर,विजयराघवगढ़ एवं ए सी सी फैक्ट्री कैमोर की दमकल गाड़ियों को भी मौके पर भेजने के निर्देश दिए थे। कैमोर सी एम ओ धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि दमकल वाहनों को गंतव्य स्थल लमतरा चाका के लिए रवाना कर दिया गया है। होमगार्ड कमान्डेंट श्वेता गुप्ता के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है। आग पर तेजी से काबू पाया जा रहा है।

    कलेक्टर श्री यादव के निर्देश पर मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी एस डी एम श्री प्रदीप कुमार मिश्रा , तहसीलदार बी के मिश्रा और अन्य विभागीय अधिकारी और पुलिस , दल-बल सहित मौजूद हैं। चार फायर ब्रिगेड दमकल वाहनों द्वारा आग बुझाई जा रही है।

    थाना कुठला के अंतर्गत लमतरा में की निजी फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही विकास शर्मा एच एस एम के नेतृत्व में एस डी ईआर एफ के 4जवानों की टीम अग्निशमन यंत्र, सीढ़ी, रस्सा आदि बचाव उपकरणों के साथ मौके पर एक्शन में है। प्राथमिक तौर पर फैक्ट्री के भीतर किसी भी व्यक्ति के फँसे होने की सूचना नहीं है।

    IMG 20250607 183830
    Oplus_131072

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button