असामाजिक तत्वों ने तोड दिया वाटर वाल्व व्यर्थ बह रहा सैकड़ो गैलन पानी
जिसकी शिकायत करने पर नगर निगम द्वारा सुधार कार्य भी किया गया था

असामाजिक तत्वों ने तोड दिया वाटर वाल्व व्यर्थ बह रहा सैकड़ो गैलन पानी
जिसकी शिकायत करने पर नगर निगम द्वारा सुधार कार्य भी किया गया था
जबलपुर यश भारत। गर्मी का सीजन मुहाने पर है और गर्मी में पानी की किल्लत हर वर्ष बड़ी समस्या बनकर सामने आती है। लेकिन कुछ लोगों को शायद पानी का मूल्य पता नहीं है जिसके कारण इन लोगों की एक गलती के कारण सैकड़ो गैलन पानी प्रतिदिन व्यर्थ बह रहा है। अब्दुल हमीद वार्ड के अंतर्गत आनंद नगर पुराने देना बैंक के समीप लगे वॉटर वाल्व को कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है जिसके कारण पानी बर्बाद हो रहा है। क्षेत्रीय नागरिक बलराम वर्मा मुकेश मिश्रा राजू मिश्रा आदि ने बताया कि आनंद नगर जनता कॉलोनी मुख्य मार्ग पर एलआईसी के समीप लगे वाटर वाल्व को कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है इसके पीछे असामाजिक तत्वों की क्या मंशा हो सकती है यह समझ से परे है।क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इसके पहले भी इस तरह की गैरजिम्मेदाराना हरकत असामाजिक तत्वों के द्वारा की गई थी जिसकी शिकायत करने पर नगर निगम द्वारा सुधार कार्य भी किया गया था लेकिन एक बार फिर इसी तरह की व्यवस्था सामने आई है। एक तरफ तो शासन प्रशासन के द्वारा पानी बचाने के लिए तरह-तरह की अभियान चलाए जाते हैं और शहर में बहुत बड़ी संख्या ऐसी लोगों की भी है जिन्हें पर्याप्त जल की सप्लाई नहीं मिल पाती ऐसे में पानी का इस तरह से व्यर्थ बहना आने वाली गर्मी में पानी को लेकर होने वाली दिक्कतों को और बढ़ा सकता है।







