इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रेलवे का बर्खास्त गार्ड निकला चोर : महिला का मंगलसूत्र, फोन चुराकर हुआ था फरार, जीआरपी ने दबोचा

जबलपुर, यशभारत। चोरी कर कम समय में मालामाल हो जाने की तरकीब ने रेलवे में पदस्थ गार्ड को बर्खास्त करा दिया। लेकिन फिर भी उसमेंं कोई सुधार नहीं हुआ। विगत दिनों गार्ड महिला के संपर्क में आया और उसे इटारसी ले गया, जहां उसने नशीला पदार्थ मिलाकर फ्रूटी पिलाई और फिर महिला का मंगलसूत्र, मोबाइल आदि लेकर फरार हो गया। महिला की रिपोर्ट पर जबलपुर जीआरपी ने आरोपी को दबोच लिया है।

जीआरपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अरुण उर्फ अवनीश गुप्ता निवासी मुरादाबाद को जबलपुर मदनमहल स्टेशन में दबोचा है। जिससे चुराए हुए जेवरात और मोबाइल की बरामदगी की जा रही है।

अनेक आपराधिक रिकॉर्ड है कायम
जीआरपी ने बताया कि आरोपी अरुण उर्फ अवनीश के खिलाफ अनेक आपराधिक मामले दर्ज है। जिसके चलते ही उसे विभाग से बर्खास्त किया गया था। आरोपी हमेशा अपने ठिकाने बदलता रहता है। फिलहाल आरोपी शांति नगर जबलपुर में निवास कर रहा था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button