मध्य प्रदेशराज्य

रीवा की बेटी अब चलाएगी ट्रेन : गरीबी से जूझते हुए हासिल किया मुकाम

 

रीवा । बेहद गरीबी और विपरीत हालातों से लड़ते हुए रीवा की बेटी 23 वर्षीय कल्पना प्रजापति ने साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य अडिग है और उसके लिए डटकर मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है. कल्पना की राह आसान नहीं थी लेकिन सच्ची लगन, कड़ी मेहनत और अपने बुलंद इरादों से उसने उंची उड़ान भरने मे बड़ी कामयाबी हासिल की. कल्पना का चयन भारतीय रेलवे मे असिस्टेंट लोको पायलट के लिए हुआ है.

कल्पना की दादी ने की परवरिश

कल्पना प्रजापति रीवा से 10 किलोमीटर दूर ग्राम पोस्ट बहुरीबांध गांव की रहने वाली हैं. साल 2003 मे कल्पना के जन्म लेते ही मां का निधन हो गया था. कल्पना की परवरिश का जिम्मा उसकी दादी ललैया प्रजापति ने उठाया. दादी ने मां की कमी महसूस नहीं होने दी. घर वालों के कहने पर कल्पना के पिता गोधन लाल प्रजापति ने दूसरी शादी की

कल्पना ने ITI मे TO (ट्रेनिंग) ऑफिसर पद के लिए अप्लाई किया था. 4 अक्टूबर 2024 को TO की परीक्षा होनी थी मगर नियति को कुछ और ही मंजूर था. इसी दौरान कल्पना पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. TO की परीक्षा से ठीक दो दिन पहले 2 अक्टूबर 2024 को करंट लगने से पिता गोधन लाल प्रजापति की मौत हो गई. वह TO की परीक्षा से वंचित रह गई

इसके बावजूद कल्पना ने हार नहीं मानी और वह अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहीं. पिता की निधन के बाद उसने लाइब्रेरी मे काम किया. कल्पना का उसकी दादी और दूसरी मां सहित उनके चाचा और चाची ने मिलकर साथ दिया. दो मामा भी शुरू से ही भांजी कल्पना का मार्गदर्शन करते रहे. इसके बाद कल्पना ने रीवा के गवर्नमेंट ITI में प्रवेश लिया. इस दौरान ITI के ट्रेनिंग ऑफिसर नरेन्द्र द्विवेदी ने काफी मदद की

कल्पना प्रजापति ने बताया “उसका चयन बिलासपुर रेलवे डिवीजन में असिस्टेंट लोको पायलट के पद के लिए हुआ है. 18 जून 2026 को वह ट्रेन की पहली ट्रायल रनिंग करेंगी. इसके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कार्मिक विभाग मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय बिलासपुर की ओर से नियुक्ति प्रस्ताव पत्र मिला है. इस पद के लिए वर्ष 2024 मे फार्म भरा था

विभिन्न चरणों को पार करते हुए उसका चयन हुआ. कल्पना प्रजापति का कहना है “इस उपलब्धि को हासिल करके बेहद खुशी हुई लेकिन अगर पापा होते तो यह खुशी दोगुनी हो जाती.” कल्पना की दादी ललैया प्रजापति का कहना है “इस उपलब्धि से परिवार के लोग खुश हैं. अब जल्द ही बेटी ट्रेन चलाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button