कटनीमध्य प्रदेश

रीठी में सरपंच पत्नी से दुष्कर्म और मारपीट, आरोपी ने घर में घुसकर की दरिंदगी, एसपी से शिकायत

कटनी, यशभारत। रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरपंच पत्नी ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कृत्य, शारीरिक चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के अनुसार 30 दिसंबर को महिला जब अपने सडक़ किनारे बने मकान पर चावल की बोरी लेने गई थी, तभी वहां पहले से मौजूद आरोपी नितेश रैकवार ने मकान के अंदर घुसकर उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। आरोप है कि नितेश ने महिला को जबरन जमीन पर पटक दिया और उसके साथ दुष्कृत्य किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की, जिससे उसकी जांघ और दोनों कलाइयों में गंभीर चोटें आई हैं। शिकायत में महिला ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उसने अपनी सुरक्षा के लिए 112 नंबर पर डायल किया था। पुलिस आई तो सही लेकिन वह पीडि़ता तक नहीं पहुंच पाई। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसी रात 10 बजे पीड़िता के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे और दो मोटरसाइकिलें तोड़ दी।
जान बचाकर पहुंची एसपी कार्यालय
पीडि़ता ने आरोप लगाया कि आरोपी हथियार लेकर रास्ते में तैनात था ताकि वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने न जा सके। आरोपी के डर और दबाव के कारण महिला 1 जनवरी की रात करीब 3 बजे खेतों के रास्ते छिपते-छिपाते जिला मुख्यालय पहुँची और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपनी आपबीती सुनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button