राहुल गांधी – खरगे समेत विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी : कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ वोटर वेरीफिकेशन और कथित रूप से चुनाव में वोट चोरी के विरोध मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, श्रीमती प्रियंका गांधी बाड्रा सहित अन्य विपक्षी सांसदों को संसद से चुनाव आयोग तक निकाले जा रहे शांतिपूर्ण पैदल मार्च में पुलिस द्वारा बलपूर्वक रोकने एवं उन्हें गिरफ्तार किए जाने के विरोध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार का पुतला दहन कर तीखा विरोध दर्ज़ कराया गया।
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा उक्त शर्मनाक घटना के खिलाफ बस स्टैंड के नजदीक स्थित दीनदयाल चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि वोट चोरी करके सत्ता में आई भाजपा की मोदी सरकार अब जनता को लूटने और विपक्ष को डराने का काम कर रही है। राहुल गांधी और खड़गे जी की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। यह सिर्फ नेताओं की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक आत्मा पर हमला है। मोदी सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।भाजपा की सरकार वोट चोरी करती है। जनता की वोट को चोरी करना भाजपा का काम है। देश का हर कोना इस तानाशाही के खिलाफ खड़ा होगा।
पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान पुलिस और कांग्रेसजनों मे पुतला छीनने को लेकर जमकर झड़प हुई और पुलिस ने प्रदर्शन को विफल करने और पुतले जलने से रोकने के लिए वॉटर कैनिंग का उपयोग कर उन्हें तितर बितर करने की कोशिश की लेकिन कांग्रेसजन अपने मंसूबे में सफल हो गए तरह एक के बाद एक करके दो पुतले फूंक दिए। इस दौरान बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन और जनता उपस्थित रही। लम्बे समय बाद कांग्रेस का यह प्रदर्शन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।
प्रदर्शन मे प्रमुख रूप से पं मुन्ना चौबे, सुनील जैन पूर्व विधायक, अमित दुबे रामजी, प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, अवधेश तोमर, नेता प्रतिपक्ष बाबू यादव, चक्रेश सिंघई, पप्पू गुप्ता, मुन्ना यादव, महेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष गण योगराज कोरी, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, समीर खान, पार्षद गण ताहिर खान, अशोक चकिया, रोशनी वसीम खान, नीलोफर चमन अंसारी, अवधेश तोमर, सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे, महेश जाटव, कमलेश तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, रमाकांत यादव, सागर साहू, महेश अहिरवार, अरविंद ठाकुर, अजय राजपूत, हरिश्चंद्र सोनबार, रवि सोनी, लक्ष्मी नारायण सोनकिया, लीलाधर सूर्यवंशी, गब्बर खान, गोपाल प्रजापति, शाहरुख पठान, शाहरुख खान, निलेश अहिरवार, गब्बर पठान,मार्शल खान, दिनेश पटेरिया, कुंजीलाल लडिया, दीनदयाल तिवारी, नौशाद अब्बासी, महेश सोनी, शरद पुरोहित, रिंकू केसरवानी, महेश सोनी, दीपेश कोरी, प्रशांत सोनी, आदित्य चौधरी, यश तिवारी, लोकेंद्र विश्वकर्मा, रितेश विश्वकर्मा, पं रामशर्मा, जैद खान, सौरभ खटीक, चैतन्य कृष्ण पांडे, राजेश कोरी, लीलाधर सूर्यवंशी, शाहरुख खान, अंकुर यादव, वासु सोनी, गोलू सेन, इमरान खान, पिंकू यादव, सलीम खान, प्रमोद साहू, आदिल राईन, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष जमीर गब्बर पठान, श्रेय कुमार, जय रैकवार, ओमप्रकाश पंडा, नैतिक चौधरी, हिमांशु गंगेले, पीयूष अवस्थी, शिव अहिरवार, धनंजय अहिरवार, राजाराम मयूरी सहित सेकड़ो की संख्या मे केंद्र सरकार के पुतला दहन मे लोग उपस्थित थे।






