कटनीजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रात में अब नई कटनी का डिपार्चर यार्ड जगमगाएगा,

130 फ्लड लाइटों से बढ़ी सुरक्षा, 11 पोर्टल बूम पर लगी 160 वाट की आधुनिक लाइटें

रात में अब नई कटनी का डिपार्चर यार्ड जगमगाएगा,

130 फ्लड लाइटों से बढ़ी सुरक्षा, 11 पोर्टल बूम पर लगी 160 वाट की आधुनिक लाइटेंIMG 20260927 WA00631

IMG 20260927 WA0062

रात्रिकालीन रेल परिचालन और यार्ड कर्मचारियों को मिलेगी बेहतर दृश्यता

कटनी, यशभारत। नई कटनी जंक्शन के डिपार्चर यार्ड में अब रात के समय रेल परिचालन से जुड़े काम अधिक रोशनी और बेहतर दृश्यता के बीच होंगे। जबलपुर रेल मंडल ने यहां पोर्टल लाइटिंग का काम पूरा करते हुए 11 पोर्टल बूम स्ट्रक्चर पर कुल 130 आधुनिक फ्लड लाइटें स्थापित की हैं। प्रत्येक लाइट 160 वाट क्षमता की है।
यार्ड में पहले रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से परिचालन से जुड़े कार्यों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ती थी। नई व्यवस्था के बाद पूरे डिपार्चर यार्ड में समान रूप से प्रकाश उपलब्ध होगा। इससे ट्रेनों के प्रस्थान से जुड़े कार्यों, निगरानी और तकनीकी गतिविधियों में कर्मचारियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
रेल मंडल के अनुसार बेहतर रोशनी का सीधा असर कार्यस्थल की सुरक्षा और कर्मचारियों की कार्यदक्षता पर पड़ेगा। खासकर रात्रिकालीन शिफ्ट में यार्ड के अलग-अलग हिस्सों में काम करने वाले कर्मचारियों को अब स्पष्ट दृश्यता मिलेगी।
मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के मार्गदर्शन में पूरा हुआ यह काम निर्धारित समय से पहले पूरा किया गया। वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता वीरेंद्र कुमावत के समन्वय में मंडल विद्युत अभियंता जे.एस. पाल, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता अजवीर सिंह और उनकी टीम ने कार्य को अंजाम दिया।
नई कटनी जंक्शन का डिपार्चर यार्ड रेल परिचालन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में यहां प्रकाश व्यवस्था मजबूत होने से रात में होने वाले परिचालन और रखरखाव संबंधी कार्यों को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button