यूसीसी पर सरकार स्थिति स्पष्ट करे, आदिवासी हितों से समझौता नहीं होना चाहिए: उमंग सिंघार दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अवधेश नायक का भविष्य पार्टी में सुरक्षित बताया
Government must clarify its stance on UCC; tribal interests must not be compromised: Umang Singhar Congress claims victory in Datia by-election; Awadhesh Nayak's future in the party described as secure.

यूसीसी पर सरकार स्थिति स्पष्ट करे, आदिवासी हितों से समझौता नहीं होना चाहिए: उमंग सिंघार
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अवधेश नायक का भविष्य पार्टी में सुरक्षित बताया
भोपाल, यश भारत। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) दतिया उपचुनाव और कांग्रेस नेता अवधेश नायक को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार यूसीसी को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करे और बताए कि आदिवासी समाज से जुड़े कानूनों में भविष्य में कोई बदलाव तो नहीं किया जाएगा। सिंघार ने कहा कि सरकार को आदिवासी समाज के हितों को लेकर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को आदिवासी वोटों की जरूरत है इसलिए वह उन्हें नाराज नहीं करना चाहती। ऐसे में यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि आगे आदिवासी अधिकारों और कानूनों में कोई बदलाव नहीं होगा। दतिया उपचुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह चुनाव एक रणनीति के तहत लड़ा जा रहा है और कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में है। उन्होंने दावा किया कि दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होगी।कांग्रेस नेता अवधेश नायक की दावेदारी और पार्टी में उनकी भूमिका पर पूछे गए सवाल के जवाब में उमंग सिंघार ने कहा कि अवधेश नायक एक समझदार व्यक्ति हैं। उन्होंने माना कि नायक ने दावेदारी की थी लेकिन उनका भविष्य कांग्रेस में पूरी तरह सुरक्षित है। सिंघार ने विश्वास जताया कि अवधेश नायक किसी भी प्रकार के लोभ लालच में नहीं आएंगे और पार्टी के साथ मजबूती से जुड़े रहेंगे।







