जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

 यह कैसी भक्ति : शिवलिंग को ईटों से चुनवाकर, रेलिंग में करंट  लगाकर  बाहर से लगा दिया ताला, FIR

तीन महिलाओं का कारनामा ,कहा - भोले बाबा ने सपने में दर्शन दे कर दिया आदेश

ग्वालियर यश भारत |  ग्वालियर में तीन महिलाओं ने आजीवो गरीब हरकत की है। महिलाओं ने एक मंदिर में शिवलिंग को ईटों से चुनवा दिया है। ईटों से चुनवाने के बाद रेलिंग में करंट और बाहर से ताला लगा दिया। मंदिर में दर्शन करने आए स्थानीय लोगों ने ऐसा देख हंगामा किया और पुलिस को दी सूचना। हंगामा के बाद तीनों महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया।दो महिलाओं को हिरासत में लिया। हिरासत में ली गई महिला ने बताया कि शिव भगवान ने दर्शन देकर ऐसा करने के लिए उन्हें कहा था। जबकि इस मामले में एक महिला फरार है।

दरअसल विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित राजीव आवास योजना की मल्टी के पास एक शिव मंदिर पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब स्थानीय लोग पूजा अर्चना करने पहुंचे। स्थानीय लोगों ने देखा कि शिवलिंग को किसी ने ईंट और सीमेंट से चुनवा दिया है।

 

इसके साथ ही रेलिंग में करंट के साथ-साथ बाहर से ताला लगा दिया गया है। जिसके बाद वहां तनाव फेल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां जांच की तो पता लगा कि राजीव आवास में रहने वाली एक 45 साल की महिला कृष्णा, विमला और सरिता अग्रवाल महिलाओं ने यह शिवलिंग को सीमेंट से चुनवा दिया है। इसके बाद पुलिस जब महिलाओं के घर पहुंची तो दो महिलाएं कृष्णा और विमला पुलिस को मिली गईं। जिनको हिरासत में लेकर पुलिस थाने लेकर पहुंची। पकड़ी गई महिला कृष्णा और विमला ने स्वीकार किया है कि उन्होंने इस तरह शिवलिंग को ईंट और सीमेंट से चुनवा दिया है। महिला ने उसका कारण भी बताया कि अंदर शिवलिंग बड़ा हो रहा है। पुलिस ने पूछा कि अंदर शिवलिंग कैसे बड़ा हो रहा है।

 

इस पर महिला ने बताया कि उसे रात को शिवजी ने सपना दिया था। सपने में कहा था कि मेरी पिंडी को बड़ा करना है। इसके लिए उसे ढंक दिया जाए। वहीं स्थानीय लोगों के शिकायत पर पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर दो महिलाओं की हिरासत में लेकर नोटिस पर छोड़ दिया है जबकि एक महिला सरिता अग्रवाल अभी फरार है जिसकी पुलिस तलाश में जुड़ गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu