इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

यंग क्रिकेटर को बैठे-बैठे आया हार्ट अटैक:80% ब्लॉकेज थे, डेढ़ घंटे में 40 बार सांस आई-गई; जानिए- फिट लोगों का दिल भी क्यों कमजोर पड़ रहा

बैतूल में 25 साल के क्रिकेटर को हार्ट अटैक आया। डेढ़ घंटे में 40 बार उसकी सांसें अटकीं। उसके हार्ट में 80% ब्लॉकेज थे। यही ब्लॉकेज कॉर्डियक अरेस्ट की वजह बन गए। डॉ. श्याम सोनी ने बताया कि मामला 21 फरवरी का है। क्रिकेटर के सीने में दोपहर 4 बजे से दर्द हो रहा था। वह दर्द को नजरअंदाज करता रहा। रात 11 बजे दर्द बढ़ गया तो परिवार के साथ अस्पताल आया। रिसेप्शन पर एंट्री कराते समय उसे अटैक आ गया। वह वहीं गिर पड़ा।

आधा घंटे तक रिसेप्शन पर ही उसे कॉर्डियक मसाज दी गई। एक इंजेक्शन और फिर इलेक्ट्रिक शॉक दिया। आधे घंटे बाद शरीर में हलचल होने लगी तो उसे ICU में शिफ्ट किया गया। रिसेप्शन से ICU में ले जाने तक करीब डेढ़ घंटे में 40 बार उसकी सांसें आती-जाती रहीं। हालात में कुछ सुधार होने पर परिवार के लोग उसे नागपुर ले गए। वहां जांच के बाद पता चला कि उसके हार्ट में 80% ब्लॉकेज है। एंजियोप्लास्टी होने के बाद प्लेयर नागपुर से घर आ गया है। युवक स्टेट लेवल पर क्रिकेट खेल चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button