देश
मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

कटनी, यशभारत। बरही नगर के पुराने बस स्टैंड स्थित डोली रोड पर बीती रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। घटना लगभग रात 1:30 बजे की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे महंगे मोबाइल व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है,दुकान मालिक के अनुसार इस चोरी में करीब 7 से 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अचानक हुई इस घटना से दुकान मालिक सदमे में है।






