कटनीमध्य प्रदेश

मॉर्डन थीम पर यशभारत प्रायोजित नवरास गरबे में बिखरे रंग, वाइस ऑफ इंडिया फेम जसु के गीतों पर एक साथ थिरके 850 प्रतिभागी

कटनी। वाइस ऑफ इंडिया फेम जसु बिसू के लाइव गीतों पर जब एक साथ 5 साल से लेकर 55 वर्ष तक के करीब 850 प्रतिभागियों के कदम एक साथ लय और ताल में झूम उठे, तो यह नजारा देखते ही बनता था। ये नजारा था सत्यम मैरिज गार्डन में आयोजित सांध्य दैनिक यशभारत द्वारा मीडिया प्रायोजित और इवेंट फैक्ट्री एवं टीम नवरास द्वारा आयोजित 6वे नवरास गरबा महोत्सव और नारी शक्ति सम्मान का। जिसका विधिवत शुभारंभ आदिशक्ति मां नवदुर्गा की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन और आरती के साथ हुआ। महोत्सव की मुख्य अतिथि हाईकोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता और नारी शक्ति की प्रतीक डॉ नुपुर धमीजा रंजन और अध्यक्षता कर रहे यशभारत के संस्थापक आशीष शुक्ला ने दीप प्रजवल्लन कर और पूजन अर्चन कर महोत्सव का आगाज किया। इस अवसर पर कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा, बस स्टैंड चौकी प्रभारी अंकित मिश्रा, युवा भाजपा नेता कुशल मिश्रा, टीम नवरास के अध्यक्ष आदेश खरया, छाया खरया और उनकी समूची टीम तथा यशभारत के ग्रुप एडिटर आशीष सोनी, पत्रकार आशीष रैकवार, संजय खरे सहित उनकी पूरी टीम ने मां की आरती की।
4 घंटे तक नॉन स्टाप चला गरबा
शाम 7 बजे से शुरू हुआ गरबा महोत्सव रात 11 बजे तक नॉन स्टॉप चला, जहां प्रतिभागियों ने जसू की लाइव परफार्मेंस पर टिमली, सनेड़ो, गरबा, रास और डांडिया की शानदार प्रस्तुति दी। पहले दिन जज के रूप में कल्याणी मित्तल की मौजूदगी रही। खचाखच भरे ग्राउंड में बड़ी संख्या में दर्शकों ने तालियों से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, उद्योगपत्ति ऋषभ मित्तल, पूर्व पार्षद शिल्पी सोनी, व्यवसायी नीतेश, राजकुमार गंधी, शिक्षविद देवाशीष चड्डा, मौसम विश्वकर्मा, अमित सरावगी, उर्वशी डेंगरे, मनु वर्मा, रजनी वर्मा, डॉली सोनी, हिमांशु सोनी, मोहित, अनिता वैश्य, रागिनी जैन, रुचि जैन आदि की मौजूदगी रही।Screenshot 20241006 164532 WhatsApp2 1 Screenshot 20241006 164140 WhatsApp2 1 Screenshot 20241006 164132 WhatsApp2 1 Screenshot 20241006 164452 WhatsApp2 1 Screenshot 20241006 164241 WhatsApp2 1 Screenshot 20241006 164220 WhatsApp2 1 Screenshot 20241006 164149 WhatsApp2 1 Screenshot 20241006 164123 WhatsApp2 1 Screenshot 20241006 164610 WhatsApp2 Screenshot 20241006 164546 WhatsApp2 Screenshot 20241006 164542 WhatsApp2 Screenshot 20241006 171008 Photos2 Screenshot 20241006 164516 WhatsApp2 Screenshot 20241006 164459 WhatsApp2 Screenshot 20241006 164603 WhatsApp2 Screenshot 20241006 164552 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button