मध्य प्रदेशराज्य

मैनेजिंग डायरेक्टर से 1 करोड़ 62 लाख 50 हजार की ठगी : शेयर ट्रेडिंग एप की लिंक भेज कर लगातार निवेश करने किया प्रोत्साहित , पुलिस जांच में जुटी

Table of Contents

रीवा l शेयर ट्रेडिंग एप के माध्यम से शातिर ठग लगातार लोगों को ठग अपनी जेब में भर रहे हैं, जिसका एक मामला रीवा में उसे वक्त सामने आया जब लिंक भेजकर ठगों ने एक निजी फर्म के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय मिश्रा (57) से 1 करोड़ 62 लाख 50 हजार रुपए हड़प लिए। 

बताया जा रहा है कि अमहिया थाना क्षेत्र के द्वारिकानगर निवासी संजय मिश्रा को व्हाट्सएप पर “A-7 स्टॉक मार्केट नेविगेटर” नाम के ग्रुप की लिंक भेजी गई थी।

ग्रुप में जुड़ने के बाद उन्हें लगातार शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे के मैसेज भेजे जाते रहे। कुछ समय बाद ग्रुप एडमिन करन सिंह ने “कोनीफर इन” नाम की एप का लिंक भेजा और इसे इंस्टिट्यूशन अकाउंट बताकर निवेश के लिए प्रेरित किया।

ग्रुप एडमिन ने संजय को व्हाट्सएप के माध्यम से आलोक नाम के व्यक्ति के अलग-अलग खातों में पैसा जमा कराने को कहा। उन्होंने कई किस्तों में रकम भेजी। एप में उनकी क्लाइंट आईडी पर रकम बढ़कर 11 करोड़ तक दिखने लगी थी।

उन्होंने 2 करोड़ निकालने की कोशिश की, लेकिन एप ने 15% टैक्स जमा करने को कहा और पैसे नहीं निकले। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने अमहिया थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button