मध्य प्रदेशराज्य

मेला मे गुम हुई 3 साल की नन्ही बालिका : परिजन हुए हताश… पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ऐसे ढूंढ निकाली मासूम बालिका 

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले की आदेगांव थाना अंतर्गत लापता हुई 3 वर्षीय बालिका को शाम लगभग 6 बजे के समय पुलिस ने ढूंढकर परिजनों को सौंपा है। आदेगांव थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील कुमार मेहता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा, एसडीओपी लखनादौन अपूर्व भलावी के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो मे चल रहे मेला मढई में कानून व्यवस्था बनाये रखने के दिए निर्देशो का पालन किया जा रहा है।

थाना क्षेत्रातंगर्त ग्राम आदेगांव मे 5 दिवसी मेला का आयोजन किया गया है जहां आज दोपहर करीब 3:30 बजे आवेदक सुरेन्द्र सरयाम पिता रामचंद सरयाम उम्र 40 साल निवासी ग्राम पतलोन द्वारा थाना आकर सूचना दी गई कि उसकी 3 वर्ष की बालिका का हाथ छूट जाने से मेले कही बिछड गई है। सूचना की गंभीरता को देखते हेतु मौके पर थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारी को सूचित कर पुलिस स्टाफ एवं परिजनो के द्वारा मेले में अलग-अलग क्षेत्रो/पार्किंग, झुले, मिठाई दुकान, खिलौनो की दुकानो मे लगातार तलाश की गई जो बालिका पुलिस स्टाफ को मेले के बाहर विधुत विभाग के ऑफिस के सामने पुलिस को मिली, जिसे सकुशल बालिका को परिजनो के सुपुर्द किया गया। बच्ची को पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। लोगो अपील की गई कि अपने बच्चों की देखरेख करें और भीड़भाड़ में छोटे बच्चों का हाथ न छोड़े।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी आशीष धुर्वे, सहायक उपनिरीक्षक रजनीकांत दुबे, प्रधान आरक्षक अमर उईके, संतोष मर्सकोले आरक्षक संदीप उईके, धर्मेन्द्र सरयाम, जयप्रकाश उईके सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button